27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

Actress Shot Dead : पश्चिम बंगाल में लूटेरों एक्ट्रेस गोली मारकर कर दी हत्या, पति को बचाने की कोशिश में खुद पर खाई गोलियां 

पश्चिम बंगाल से एक बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। अपने घर झारखंड से कोलकाता जा रहीं एक एक्ट्रेस रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में बुधवार सुबह हत्या कर दी गई। रिया के पति पेशाब करने कार से उतरे थे जिस बीच 3 लुटेरे आकर उनका वॉलेट छीनने लगे और उन्होंने बचाव करने गई रिया को गोली मार दी। अस्पताल लाने पर रिया को मृत घोषित कर दिया गया। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी। झारखंड के लोकल टीवी सीरियल्स के अलावा रिया यूट्यूब  पर म्यूजिक वीडियोज को लेकर भी खूब मशहूर थीं। उनके डांस के फैंस दीवाने थे।

रिया कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार संग गाड़ी से ट्रैवल कर रही थीं। तभी कुछ बदमाश उनके पति को लूटने लगे। एक्ट्रेस के पति से लूटपाट करने की कोशिश की। बदमाशों को रोकने के लिए रिया बीच में आईं, तभी अपराधियों ने उनपर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि रिया कुमारी का परिवार हावड़ा होते हुए कलकत्ता जा रहा था। गाड़ी में उनके पति प्रकाश कुमार और ढाई साल की बेटी मौजूद थी।

रिया कुमारी
एक्ट्रेस के पति प्रकाश कुमार गाड़ी चला रहे थे। बुधवार सुबह 6 बजे के करीब बग्नान के महेश खेड़ा ब्रिज के नजदीक गाड़ी रोकने पर कुछ अपराधियों ने उनसे छीना-झपटी करने की कोशिश की। रिया ने रोकने की कोशिश की तो उनपर गोली चला दी गई। घटना के बाद किसी को अपने आसपास नहीं देखने पर उनके पति ने गाड़ी चलाते हुए राजापुर थाना पिरतल्ला पहुंच कर स्थानीय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को बरामद किया है और जांच शुरू कर दी है।

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...