28 C
Mumbai
Thursday, March 23, 2023

एक बच्ची के लिए एंजेल की तरह सामने आये अक्षय कुमार, दिल्ली की 25 वर्षीय लड़की ज़िन्दगी बचने के लिए हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दान किए ₹15 लाख रूपये 

अक्षय भी उन सितारों में से एक हैं जो लोगों की जमकर मदद करते हैं। लेकिन खुलकर उस बारे में कभी बात नहीं करते। अक्षय कुमार ने हर बार जब भी देश के लोगों को मदद की ज़रुरत पड़ी है वो निस्वार्थ भाव से आगे आये हैं। उन्होंने अब तक कई बार बाढ़ प्रभावित लोगों को लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। इसके अलावा वह सूखे से पीड़ित किसानों की भी आर्थिक मदद कर चुके हैं। प्रधानमंत्री हेल्थ केयर फंड के लिए वह धनराशि दान कर चुके हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी के दौरान वह पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का दान दे चुके हैं। लेकिन इस बार खिलाड़ी कुमार की मदद ने एक लड़की को ज़िन्दगी दे दी है।

हाल में उन्होंने 15 लाख रुपए का दान किया है। ये दान उन्होंने एक लड़की के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दिए हैं। लड़की का नाम आयुषी शर्मा है। वह 25 साल की है और दिल्ली की रहने वाली हैं। लड़की के दादा योगेंद्र अरुण ने अक्षय का आभार जताया है। दरअसल, लड़की के बारे में अक्षय को उनकी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के डायरेक्टर डा। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया था। इसके बाद अक्षय ने अपना बड़ा दिल दिखाया और दान किया।
योगेंद्र अरुण ने ईटाइम्स से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मैंने डा। चंद्रप्रकाश द्विवेदी से कहा कि मैं अक्षय कुमार जी से पैसे लूंगा। मुझे उनका आभार व्यक्त करना है। इसलिए मैं सीधा बड़े दिलवाले एक्टर से बात करना चाहता हूं। ” योगेंद्र ने अपनी पोती की कंडिशन के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि आयुषी जब पैदा हुई थी, तभी से उसके दिल में बीमारी थी।

योगेंद्र अरुण ने कहा, “आयुषी का जन्म उसके दिल में खराबी के साथ हुआ था और अब 25 साल की उम्र में, जैसा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने हमें बताया, उसका दिल केवल 25 प्रतिशत काम कर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि हमारे पास हार्ट ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचा है। अक्षय कुमार की मदद ने हमारे लिए इसे आसान बना दिया है और अब हम ट्रांसप्लांट के लिए एक हार्ट डॉनर की तलाश कर रहे हैं। ”

इससे जुड़े एक सूत्र ने कहा कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar Donate Money) सामाजिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ कर रहे हैं, लेकिन वह इसके बारे में बात करना पसंद नहीं करते। योगेंद्र अरुण ने खुलासा किया कि वह 82 साल के रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं और आयुषी के इलाज का कुल खर्च 50 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा।

 

More Stories

Latest article

मैं नर्वस था, सोच रहा था ‘मैं यह कैसे करूंगा?’: अनुष्का को डेट करने से पहले भेजा था मेसेज; कहा- वह थोड़ा अजीब था

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने ए.बी. डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में अपने और अनुष्का शर्मा को लेकर...

झूमे जो पठान पर जमकर नाचा जूनियर ‘Pathan’ झूमता देख खुश हुए शाहरुख खान, बोले- इरफ़ान ये तुमसे भी ज्यादा टैलेंटेड निकला

इन दिनों देश में दो की खूब चर्चा चल रही है। पहले शाहरुख खान और दूसरी उनकी फिल्म पठान। भारत ही नहीं, दुनिया के...

Aishwarya Rajinikanth के घर हुई लाखों ज्वैलरी चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझाया, घर के मेंबर ने किया था कांड

सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर हाल में लाखों के गहनों की चोरी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने कई घंटो की...

Sonu Nigam के पिता के घर हुई 72 लाख की चोरी, पूर्व ड्राइवर की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम पिता अगम कुमार निगम के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। उनके घर के लॉकर...