सीड-कियारा की शादी के बाद इन दिनों बॉलीवुड के एक और जोड़े की खबूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है ये जोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर हैं और इसे अंजाम तक पहुँचाना भी चाहते हैं। ये जोड़ा कोई और नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की हो रही है। आज कल ये दोनों बॉलीवुड की तमाम पार्टीयाँ और इवेंट्स पर साथ दिखाई देते हैं। अगर साथ नहीं आये तो एक कोने में साथ में ज़्यादा समय बिताते हैं। कल जब मुंबई में ‘The Night Manager’ की स्क्रिनिंग रखी गयी थी तो सबकी नज़र अनन्या पांडे पर टिकी थीं। अनन्या कहास तौर पर आदित्य का साथ देने पहुंची थीं।
सबसे पहले कॉफी विद करण में करण जौहर के इशारे के बाद से ही आदित्य और अनन्या का नाम चर्चा में आया था। कहा जा रहा है कि ये दोनों सेलेब्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इन सुर्खियों को तब और हवा मिल गई जब मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में अपने घर पर दिवाली पार्टी होस्ट किया।इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी, लेकिन सारी लाइमलाइट अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर खींच ले गए। इस दौरान आदित्य और अनन्या लगभग एक समय पर आए और फिर दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाईं।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं अनन्या पांडे फीफा वर्ल्ड कप का लुफ्त उठाने कतर पहुंची थीं तो पीछे से आदित्य भी वहां पहुंचे थे। अनन्या अपने पापा और दोस्तों के साथ वहां गई हैं। वहीं आदित्य रॉय कपूर भी अब अनन्या के पीछे-पीछे फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए दोहा पहुंच गए हैं। अनन्य पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस समय बॉलीवुड के सबसे रुमर्ड कपल में से एक हैं। दोनों ने हाल ही में डेट करना शुरू किया है। लेकिन दोनों अपने रिश्ते को प्राइवेट रख रहे हैं।