27 C
Mumbai
Tuesday, March 21, 2023

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए अन्नू कपूर, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है इलाज- डॉक्टर बोले 

बॉलीवुड और TV के मशहूर एक्टर अन्नू कपूर सीने में दर्द की शिकायत के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) अजय स्वरूप ने बताया कि कपूर की हालत फिलहाल स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं। अन्नू कपूर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टर सुशांत वट्टल की देखरेख में भर्ती हैं।

ख़बरों के मुताबिक, आज सुबह अचानक दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ गई। जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की तब उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अभिनेता की हालत अब स्थिर है। उनकी सेहत में अब सुधार आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अन्नू कपूर को आर्ट अटैक आया था।

डॉक्टरों के मुताबिक, अन्नू कपूर को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। यह बात अन्नू कपूर के मैनेजर सचिन ने आजतक से कही। सचिन ने बताया कि सीने से जुड़ी समस्या की वजह से अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। वह आराम से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने अभी खाना खाया है। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिनेता
अन्नू कपूर जल्द ही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे। बता दें, वह ‘ड्रीम गर्ल-1’ का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने, फिल्म में आयुष्मान खुराना के ऑन-स्क्रीन पिता की भूमिका निभाई थी। राज शांडिल्य के निर्देशिन में तैयार हो रही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल- 2’ इस साल 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

More Stories

Latest article

DJ Azex की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर गर्लफ्रेंड और दोस्त जांच के दायरे में- जांच में जुटी है पुलिस

डीजे अजेक्स उर्फ अक्षय कुमार महाराणा मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीजे अजेक्स की प्रेमिका और उसके...

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों पर बोले भाईजान ‘ जब जो होना है…हो कर रहेगा’ डैडी सलीम खान ने सारे आउटिंग और प्लान्स कट...

सलमान खान को हाल ही में दोबारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्हें ई-मेल के जरिए डेथ थ्रेट मिल रहे हैं।...

एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी को प्रोड्यूसर ने लगाया करोड़ों का चुना, दर्ज कराया ₹2.6 करोड़ की धोखाधड़ी का एफआईआर

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) ने 2.6 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज कराया है। एक्टर ने को- प्रोड्यूसर मोहन नडार...

कुर्सी की पेटी बाँध लीजिए सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर बिगड़ेगा ‘मौसम’, प्राइम वीडियो पर 22 मार्च को रिलीज़ होगी पठान

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने...

धमकी के बाद Salman Khan के घर के बाहर मुंबई पुलिस तीन लेयर में बढ़ाई सिक्योरिटी, फैंस के इकट्ठा होने पर भी लगी पाबंदी

सलमान खान को लेकर इन दिनों बॉलीवुड और मुंबई पुलिस दोनों में चिंता है। पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को...