26 C
Mumbai
Monday, March 27, 2023

पृथ्वीराज कपूर के खानदान से बॉलीवुड में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने अब शशि कपूर के पोते ज़हान हंसल मेहता की फिल्म ‘फराज़’ से डेब्यू करेंगे 

कपूर खानदान का रंग हिंदी सिनेमा पर ऐसा चढ़ा है कि बिना उसके रंग के ये सतरंगी ही नहीं होता। कपूर खानदान हिंदी सिनेमा का पहला परिवार माना जाता है जिसने सिनेमा को पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाया और आज ये परिवार इतना विशाल है कि इसके भाई-भतीजों, भतीजियों के बारे में आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। अब इस खानदान का एक और चिराग बॉलीवुड को अभिनय से रौशन करने जा रहा है। अब सुपरस्टार शशि कपूर के ग्रैंड सन जहान कपूर जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। उनकी यह डेब्यू फिल्म फराज अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्‍या आपको मालूम है कि कौन हैं जहान? करीना से उनका कैसे रिश्‍ता है? आइए हम आपको बताते हैं…

जहान कपूर ऐक्‍टर कुणाल कपूर के बेटे और दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के पोते हैं। वह मुंबई में रहते हैं और पिछले कुछ समय से थिअटर कर रहे हैं। थिअटर के लिए ऐक्‍टर के प्‍यार की झलक उनके इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलती है। डेब्‍यू के लिए तैयार जहान कई बार पृथ्‍वी थिअटर में परफॉर्म कर चुके हैं। पृथ्‍वी थिअटर को शशि कपूर और उनकी पत्‍नी जेनिफर कपूर ने जहान के परदादा पृथ्‍वीराज कपूर की याद में बनवाया था। जहान ने करीब 8 महीने पहले मकरंद देशपांडे के ‘पिताजी प्‍लीज’ नाटक से पृथ्‍वी थिअटर में डेब्‍यू किया था। इसमें उनके साथ स्‍वानंद किरकिरे भी नजर आए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zahan (@zahankapoor)


जहान कपूर के इस डेब्यू फिल्म की रिलीज डेट के बारे में फिल्म निर्माता कंपनी टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर साझा कर दी है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि आदित्य रावल और जहान एक-दूसरे की आंखों में आंखें डाले देख रहे हैं। पोस्टर को देखकर मालूम होता है कि आदित्य रावल फिल्म में आतंकी की भूमिका में नजर आने वाले और जहान कपूर मुख्य किरदार में भूमिका निभा रहे हैं।

हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म की कहानी बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी साल 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे पर हुए आतंकी हमले पर बेस्ड होगी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में जहान एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो बिना डरे आतंकियों से लोहा लेता है।

More Stories

Latest article

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार, धाकड़ राम बिश्नोई कि मुंबई पुलिस ने राजस्थान से धर दबोचा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान को धमकी भरे ईमेल मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में...

परिणीति चोपड़ा और AAP MP राघव चड्ढा के परिवार ने तय कर लिए है सब कुछ, पहले होगा रोका फिर तय होगा शादी कि...

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

इस वीडियो में छुपा है आकांक्षा दुबे का दर्द, खुदकुशी से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम लाइव में रोती दिखीं भोजपुरी ऐक्ट्रेस- पुलिस वीडियो कि...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की ख़ुदकुशी ने Sabko चौंका दिया है। किसी को ये समझ नहीं आ रहा...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने पूर्व पत्नी और अपने भाई शमास के खिलाफ दायर किया ₹100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, पत्नी से सुलह का आग्रह...

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते में...