28 C
Mumbai
Thursday, March 23, 2023

जिस Puma के ब्रांड एम्बेसडर है पति विराट कोहली उस पर बुरी तरह भड़की अनुष्का शर्मा- लिखा ‘मैं आपकी ब्रांड एंबेसडर नहीं…फोटो हटाइए’…

जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने Puma कंपनी के साथ 100 करोड़ रु. की 8 साल की डील पर साइन की थी तो ये खबर खूब चर्चा में थी। किसी एक ब्रांड के साथ ऐसी डील करने वाले वे पहले इंडियन प्लेयर बन गए हैं। सचिन तेंडुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने भी 100 करोड़ से ज्यादा की एंडोर्समेंट डील की थीं। इससे पहले Puma ने इतनी बड़ी डील के लिए जमैकन स्प्रिंटर यूसैन बोल्ट-असाफा पॉवेल, फ्रेंच फुटबॉलर थियरे हेनरी-ओलिवर जिराड को साइन किया था। लेकिन उसी Puma कंपनी पर विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेहद नाराज़ हो गयीं है। Puma ने कुछ ऐसा किया है जो अनुष्का को पसंद नहीं आया। जिसके बाद अनुष्का ने उन्हें हिदायत दी की वो पहले उनसे अनुमति लें।

दरअसल हुआ ये कि, Puma ने अनुष्का की कुछ जिमिंग कॉस्ट्यूम वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। लेकिन इसके लिए उन्होंने अनुष्का से किसी तरह की कोई इजाज़त नहीं ली थी। फिर क्या था ये देखते ही अनुष्का का पूरा मूड खराब हो गया। उन्होंने तत्काल उस कंपनी को याद दिलाया की वो उनकी ब्रांड एम्बेसडर नहीं है। अगर उन्हें उनकी तस्वीर इस्तेमाल करनी थी तो पहले इजाज़त लेनी चाहिए थी। उन्होंने ऐसा नहीं किया इसलिए फ़ौरन उनकी तस्वीर हटाई जाए।

अनुष्का ने लिखा, “अरे, प्यूमा इंडिया? मुझे यकीन है कि आप जानते हैं कि प्रचार के लिए मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल करने से पहले आपको अनुमति लेनी होगी, क्योंकि मैं आपका एंबेसडर नहीं हूं…कृपया इसे हटा लें…”

इसके बाद अनुष्का ने प्यूमा इंडिया का एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें अनुष्का और प्यूमा के कौन्ट्रैक्ट की धुंधली फोटो थी और जिस पर कॉनफिडेंशियल लिखा हुआ था। इस फोटो को प्यूमा ने शेयर करते हुए लिखा था, “हे @anushkasharma, हमें जल्द ही संपर्क करना चाहिए था! क्या हमें चीजों को अगले स्तर पर ले जाना चाहिए?”। इस पोस्ट का जवाब देते हुए अनुष्का ने लिखा, “मैं इस चीज के बारे में रात भर सोचूंगी और फिर फैसला लूंगी”।

अनुष्का शर्मा के पति और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी इस विवाद पर पोस्ट करते हुए मामला सुलझाने के लिए कहा है। विराट ने अनुष्का की इंस्टाग्राम स्टोरीज को शेयर करते हुए लिखा, ‘प्लीज इस मामले को सुलझाएं प्यूमा इंडिया। बता दें, इस प्यूमा इंडिया के पोस्ट को विराट कोहली पहले ही लाइक कर चुके हैं, जिसके बाद लोगों का कहना है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है।

More Stories

Latest article

Sonu Nigam के पिता के घर हुई 72 लाख की चोरी, पूर्व ड्राइवर की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम पिता अगम कुमार निगम के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। उनके घर के लॉकर...

मैं नर्वस था, सोच रहा था ‘मैं यह कैसे करूंगा?’: अनुष्का को डेट करने से पहले भेजा था मेसेज; कहा- वह थोड़ा अजीब था

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने ए.बी. डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में अपने और अनुष्का शर्मा को लेकर...

झूमे जो पठान पर जमकर नाचा जूनियर ‘Pathan’ झूमता देख खुश हुए शाहरुख खान, बोले- इरफ़ान ये तुमसे भी ज्यादा टैलेंटेड निकला

इन दिनों देश में दो की खूब चर्चा चल रही है। पहले शाहरुख खान और दूसरी उनकी फिल्म पठान। भारत ही नहीं, दुनिया के...

Aishwarya Rajinikanth के घर हुई लाखों ज्वैलरी चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझाया, घर के मेंबर ने किया था कांड

सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर हाल में लाखों के गहनों की चोरी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने कई घंटो की...