27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

अनुष्का शर्मा- विराट का बेटी वामिका के साथ पहाड़ों में ट्रेकिंग की तस्वीरें हुईं वायरल, ऊंचाई पर सैर-सपाटे पर निकली है नहीं परी

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की लाडली गुड़िया वामिका इस साल पूरी 2 साल की हो चुकी हैं। अनुष्का विराट अक्सर अपनी बेटी को मीडिया के लाइम लाइट से दूर रखना चाहते हैं। दोनों नहीं चाहते हैं की समय से पहले उनकी पारी वामिका मीडिया में चर्चा का विषय बने। लेकिन वामिका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आज खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वामिका के साथ उनकी माँ अनुष्का शर्मा और डैडी विराट कोहली भी दिखाई दे रहे हैं। वामिका अपने पेरेंट्स के साथ पहाड़ों में ट्रेकिंग करती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

दरअसल विराट कोहली ने फिलाह टीम इंडिया से ब्रेक लिया हुआ है और वह इस वक़्त वो अपने परिवार के साथ वक़्त बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी और अनुष्का की मंदिर की कुछ तस्वीरें सामने आयीं थीं। इस वक़्त वो ऋषिकेश में हैं। बुधवार को कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह पहाड़ों पर चढ़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली ने जो अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है उसमे अनुष्का उनके आगे चलती हुई नजर आ रही हैं जबकि उनकी बेटी वामिका कंधे पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इससे पहले कोहली ऋषिकेश के स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंचे थे जहां उन्होंने संतों को भोजन करवाया और लंगर भी लगवाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इस साल अनुष्का शर्मा ने बेटी के जन्मदिन के खास मौके पर अपने इंस्टग्राम से एक तस्वीर साझा की थी। फोटो में अनुष्का शर्मा बेटी वामिका साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर उन्होंने बेटी के लिए एक बड़ा ही प्यार भरा मैसेज भी लिखा।

अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में मां-बेटी का प्यार देखते ही बन रहा है। यह किसी झील के पास की तस्वीर है। इसमें अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को अपनी गोद में लेकर एक बेंच पर बैठा हुई दिख रही हैं। वो वामिका के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट दिखाई दे रही है। यह मुस्कुराहट दोनों के प्यार को बयां कर रही है। इस तस्वीर में वामिका ने दो चोटी बांधी हुई हैं और इसमें वो बड़ी ही क्यूट दिख रही हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन पीछे से ही वामिका की क्यूटनेस साफ दिखाई दे रही है। अनुष्का ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “दो साल पहले मेरा दिल बड़ा खुल गया था। ”अनुष्का की इस तस्वीर पर विराट कोहली ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया था ।

More Stories

Latest article

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...