29 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

Arjun Kapoor, Naseeruddin Shah, Tabu, Konkona Sensharma, Radhika Madan की फिल्म ‘कुत्ते’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज, आसमान भरद्वाज कर रहे डायरेक्ट 

बॉलीवुड विशाल भरद्वाज और रेखा भरद्वाज के बेटे आसमान भरद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ का पहला मोशन टीज़र सामने आ गया है। टीज़र में दमदार डायलॉग और एक्शन देखकर ही लोग बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर, तब्बू, राधिका मदान, कोंकणा सेन, नसीरुद्दीन शाह सहित सभी मेन कलाकारों को पहला लुक दिखाया गया है। ‘कुत्ते’ के साथ खास बात यह भी है कि यह विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की डायरेक्टोरियल मूवी है। बहरहाल, दमदार डायलॉग डिलीवरी के साथ फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है।

टीज़र में पुलिस की वर्दी और हथियारों से लैस अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘कुत्ते’ का मोशन टीजर शेयर किया है। फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन दिया- ‘एक हड्डी और 7 कुत्ते। #Kuttey 13 जनवरी को सिनेमाघरों में।’ फिल्म के फर्स्ट लुक में एक-एक डायलॉग के साथ कैरेक्टर्स के बारे में बताया गया है।

पहले टीज़र में अर्जुन कपूर का किरदार उनके वॉइस ओवर के जरिये दिखाया गया है, जो कहता है ‘गोलियां सर पे मारदे, मैटर खत्म।’ पुलिस यूनिफॉर्म पहने रफ एंड टफ लुक में अर्जुन कपूर के किरदार को दिखाया गया। तब्बू फिल्म में पुलिस के रोल में हैं। वीडियो में उनके करिदार को ‘शेर भूखा हो तो क्या जहर खालेगा?’ से परिचय किया गया है। फिल्म के सभी किरदारों को इसी तरह दिखाया गया है।

नसीरुद्दीन शाह कहते दिखे, ‘मुंह मांगा दाम दूंगा उसे उड़ाने का।’ खून से लथपथ चेहरे के साथ कोंकणा सेन की एंट्री हुई। उन्होंने कहा ‘बकरी हम, कुत्ता तू और शेर तेरा मालिक।’

राधिका मदान को गन लिए दिखाया गया। दिग्गज अभिनेता कुमुद मिश्रा भी इस फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं। फर्स्ट लुक में उनके कैरेक्टर को दिखाए जाने पर वॉइस ओवर ने कहा, ‘पापड़, उंदी और थेपला खिला-खिला के तेल और नैचुरल गैस में टॉयलेट खोल दिया है पेट में। इसे तो मैं उड़ाऊंगा।’

कुत्ते को लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और विशाल भारद्वाज की पत्नी रेखा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है, मगर लिरिक्स गुलजार के हैं। यह फिल्म दर्शकों की पसंद पर कितनी खरी उतरती है, यह तो 13 जनवरी, 2023 को ही पता लगेगा। ‘कुत्ते’ आसमान भारद्वाज की पहली डायरेक्टोरियल मूवी है। इससे पहले उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘सात खून माफ’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

‘कुत्ते’ का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्रिटी रिएक्शन भी सामने आ गए हैं। राहुल देव सहित कई सेलेब ने फिल्म का पहला लुक पसंद किया है। फैंस को भी सभी के लुक और दमदार डायलॉग डिलीवरी पसंद आ रही है।

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...