27 C
Mumbai
Monday, March 27, 2023

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: शुरू हो गयी है केएल राहुल-अथिया शेट्टी शादी की तैयारियां, दुल्हन की तरह सजाया गया है क्रिकेटर का अपार्टमेंट? 

टीम इंडिया के क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी (Suneil Shetty) एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की तैयारियां ज़ोर शोर से शुरू हो गयी है। खबर है की दोनों इस महीने शादी के बंधन में बांध जाएंगे। इसके लिए क्रिकेटर केएल राहुल के घर शादी की तैयारियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। हालाँकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच सोशल मीडिया पर केएल राहुल के अपार्टमेंट की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। जिनमें उनके घर को खूब सजाया जा रहा है। कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि आथिया-केएल राहुल की शादी 21 से 23 जनवरी के बीच सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर होने वाली है।

इससे पहले राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने छुट्टी दी है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। शनिवार (13 जनवरी) को बीसीसीआई ने बताया था कि राहुल को निजी कारणों के कारण आराम दिया गया है। इस ब्रेक के बाद अब साफ हो गया है कि राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

सूत्रों की मानें तो 21 जनवरी से दोनों की हल्दी, मेहंदी की रस्में शुरू हो जाएंगी और दोनों 23 जनवरी को शादी करेंगे। बताया जा रहा है कि शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। आथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। बीते कुछ महीनों से आथिया-केएल राहुल की शादी की खबरें तेज थी।

जब इस बारे में सुनील शेट्टी से सवाल किया गया था तो उन्होंने भी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी थी। उन्होंने ये जरूर कहा था कि शादी जल्द होगी, लेकिन इसके अलावा उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं दी थी।

More Stories

Latest article

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने पूर्व पत्नी और अपने भाई शमास के खिलाफ दायर किया ₹100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, पत्नी से सुलह का आग्रह...

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते में...

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार, धाकड़ राम बिश्नोई कि मुंबई पुलिस ने राजस्थान से धर दबोचा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान को धमकी भरे ईमेल मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में...

परिणीति चोपड़ा और AAP MP राघव चड्ढा के परिवार ने तय कर लिए है सब कुछ, पहले होगा रोका फिर तय होगा शादी कि...

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

इस वीडियो में छुपा है आकांक्षा दुबे का दर्द, खुदकुशी से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम लाइव में रोती दिखीं भोजपुरी ऐक्ट्रेस- पुलिस वीडियो कि...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की ख़ुदकुशी ने Sabko चौंका दिया है। किसी को ये समझ नहीं आ रहा...