27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

शाहरुख़ खान के पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ 12 दिसंबर को होगा रिलीज़, ठण्ड में बिकनी में दीपिका पादुकोण बढ़ाएंगी मौसम का पारा

शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। अगले महीने रिलीज हो रही पठान के प्रमोशन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। टीजर और कुछ पोस्टरों के बाद अब फिल्म का पहला गाना बेशरम रिलीज किया जा रहा है। शाह रुख खान ने शुक्रवार को गाने से दीपिका पादुकोण के लुक की पहली झलक साझा करते हुए बताया कि गाना कब आ रहा है।

किंग खान की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, बेशरम रंग 12 दिसम्बर को 11 बजे रिलीज किया जा रहा है। यशराज फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल पर प्रीमियर वीडियो अपलोड कर दिया गया है। 2 दिन बाद गाना इसी वीडियो में देखा जा सकेगा। पहली झलक में दीपिका गोल्डन मोनोकिनी में हॉट अवतार में नजर आ रही हैं।

पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान स्पाइ एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाह रुख स्पाइ के किरदार में दिखायी देंगे।

पठान से पहले दर्शक रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस के स्पेशल गा करंट लगा में नजर आएंगी, जो गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है।

More Stories

Latest article

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...