प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मचअवेटेड अपकमिंग सीरीज सिटाडेल की शूटिंग तकरीबन पूरी कर ली है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी। अब प्रियंका ने अपने मोस्ट अवेटेड सीरीज से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका की भी इस सीरीज से काफी लम्बे समय बाद वापसी कर रहीं हैं। खबर है की प्रियंका इस सीरीज में एक स्पाई की भूमिका में होंगी।
View this post on Instagram
मोस्ट अवेटेड सीरीज से प्रियंका चोपड़ा ने अपना जो लुक शेयर किया है उसमे वो रेड कलर की ड्रेस में एक्शन करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं।
फर्स्ट लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि, “सबसे पहले @citadelonprime @vanityfair #CitadelOnPrime के जरिए से देखें।।
इसके साथ एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ का लुक शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने इसकी तारीख की भी घोषणा की है। इस धमाकेदार सीरीज का एक्सक्लूसिव प्रीमियर शुक्रवार, 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगा। इसमें दो एपिसोड होंगे और दोनों ही ढेर सारे सस्पेंस से भरे होने वाले हैं। इसके बाद 26 मई तक हर हफ्ते शुक्रवार को एक नया एपिसोड रिलीज होगा।
रुसो ब्रदर्स AGBO और शो-रनर डेविड वील इस लैंडमार्क, हाई-स्टेक ड्रामा के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जिसमें स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल के साथ रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने मुख्य किरदार निभाए हैं। सिटाडेल दुनिया के 240 देशों एवं क्षेत्रों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध होगा।