25 C
Mumbai
Saturday, April 1, 2023

Rahul Gandhi की सुरक्षा में सेंध’, Bharat Jodo Yatra के वक्त Congress ने Amit Shah को लिखी चिट्ठी

Rahul Gandhi (राहुल गांधी) की सुरक्षा में कथित चूक का मामला सामने आया है। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी है। कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राहुल (Rahul Gandhi) की सुरक्षा बढ़ाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी गई है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अमित शाह (Amit Shah) को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई जगहों पर राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है। चिट्ठी में लिखा है कि दिल्ली पुलिस भीड़ को संभालने और राहुल गांधी को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रियों को राहुल गांधी के साथ घेरा बनाकर चलना पड़ा।

राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को परेशान करने के लिए आईबी के लोग उनसे पूछताछ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यात्रा में लोगों को शामिल होने से रोका जा रहा है। एजेंसियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कई बड़ी हस्तियों को भी यात्रा में शामिल होने नहीं दिया जा रहा है।

 

वेणुगोपाल ने लिखा है कि आर्टिकल 19 के तहत देश में किसी को भी कही भी घूमने की आजादी है। भारत जोड़ो यात्रा देश में शांति और सद्भाव के मकसद से निकाली जा रही है। केंद्र सरकार को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

More Stories

Latest article