26 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023

Grammy Awards 2023: रिकी केज ने 3 बार Grammy Awards जीतकर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान, बेंगलुरु के रहने वाले दिग्गज संगीतकार 

बेंगलुरु के रहने वाले दिग्गज संगीतकार रिकी केज ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने तीसरी बार ग्रैमी अवार्ड्स अपने नाम किया है। म्यूजिक की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड शो को पांच फरवरी की शाम को लॉस एंजलिस में आयोजित किया गया था। रिकी को एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है। इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम एक बार फिर रोशन करने वाले रिकी के बारे में कई बातें आप नहीं जानते होंगे। उनकी इस उपलब्धि के मौके पर जानते हैं उनके करियर और बाकी चीजों के बारे में।

रिकी केज ने अपना ये अवॉर्ड अमेरिका में जन्मे मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के फेमस ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ शेयर किया है। बता दें कि कोपलैंड ने रिकी का इस एल्बम को पूरा करने में साथ निभाया था। दोनों को ये अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम के लिए मिला है।

जाने माने भारतीय कमपोजर रिकी केज ने सबसे पहले साल 2015 में एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए ग्रैमी जीत इतिहास रचा था। 2015 से सात साल बाद 2022 में एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम की कैटेगरी में ग्रैमी मिला है।

5 अगस्त, 1981 में जन्में रिकी का जन्म यूएस में हुआ था। वह पंजाबी-मारवाड़ी हैं। आछ साल की उम्र में वह बैंगलुरू शिफ्ट हो गए थे। उनकी शुरुआती शिक्षा वहीं से हुई। रिकी को शुरू से संगीत का शौक रहा है। या फिर यूं कहें कि कला उन्हें विरासत में मिली है। उनके दादा जानकी दास एक्टर और फ्रीडम फाइटर थे। ऐसे में कला के क्षेत्र में उनका रुझान बचपन से रहा है। पढ़ाई के दौरान ही रिकी रॉक बैंड का हिस्सा बन गए थे और यहीं से उनका म्यूजिक करियर शुरू हो गया।

 

More Stories

Latest article

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर, घुटने में आई गंभीर चोट- अगले कुछ दिनों तक शूटिंग मुश्किल 

अक्षय कुमार इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ स्कॉटलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं। एक एक्शन...

‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हुआ कंफर्म, एक्ट्रेस करीना कपूर ने वीडियो शेयर कर खास अंदाज में दी जानकारी

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया था।  फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन...

आमिर खान के बेटे जुनैद और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर लव टुडे की रीमेक में करेंगे काम, दोनों की होगी दूसरी फिल्म 

बॉलीवुड में इस साल कई स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर,...

कार्तिक आर्यन ने अपने नए प्रोजेक्ट में ‘प्रोटीन पुलिस’ बनकर आ रहे हैं , सोशल मीडिया पर किया है ऐलान- फैंस पूछ रहे हैं...

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट उनकी...