गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली धमाकेदार जीत के बाद भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister), बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President J P Nadda) समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
संभावित मंत्रियों की लिस्ट
1. घाटलोडिया MLA – भूपेंद्र पटेल
2. मजूरा MLA – हर्ष संघवी
3. विसनगर MLA -ऋषिकेश पटेल
4. पारडी MLA – कनुभाई देसाई
5. जसदण MLA – कुंवरजी भाई बावलिया
6. खंभालिया MLA – मुलुभाई बेरा
7. जामनगर ग्रामीण MLA – राघवजी पटेल
8. भावनगर ग्रामीण MLA – पुरुषोत्तम भाई सोलंकी
9. सिद्धपुर MLA – बलवंत सिंह राजपूत
10. राजकोट ग्रामीण MLA – भानुबेन बाबरिया
11. संतरामपुर MLA – कुबेर भाई डिंडोर
12. देवगढ़ बारिया MLA – बच्चू खाबड़
13. निकोल MLA – जगदीश पांचाल
14. ओलपाड MLA – मुकेश पटेल
15. मोडासा MLA – भीखूभाई परमार
16. कामरेज MLA – प्रफुल पानसेरिया
17. मांडवी MLA – कुंवरजी हलपति