28 C
Mumbai
Thursday, March 23, 2023

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर Stephen Boss की होटल में मिली लाश, गोली मारकर की आत्महत्या- कारण साफ़ नहीं

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डांसर और डीजे स्टीफन बॉस से जुडी एक बड़ी खबर सामने आयी है। स्टेफेन अब इस दुनिया में नहीं रहे।ख़बरों की मानें तो 13 दिसंबर 2022 को एक्टर का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बॉस ने आत्महत्या की है। उनका शव एक होटल के कमरे में मिला है। स्टीफन बॉस ‘द एलिन डी जॉनर्स’, और ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ जैसे शो के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा वह अपने शानदार डांस के लिए भी मशहूर थे।

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि उनकी लाश लॉस एंजेलिस के होटल के कमरे से बरामद हुई है। स्टीफन की पत्नी ने जानकारी दी के वो घर से बिना कार के ही निकल गए थे जो की एक अजीब बात है क्योंकि वो कभी कार के बिना घर से बाहर नहीं जाते हैं।

स्टीफन की मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स से ये जानकारी सामने आई है कि उन्होंने खुद को गोली मार कर अपनी जान ली है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें आत्महत्या क्यों करनी पड़ी। फिलहाल उनकी पत्नी ने स्टेटमेंट जारी की है। स्टीफन की पत्नी एलिसन हॉकर ने कहा कि भारी मन के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि मेरे पति स्टीफन हम सबको अलविदा कह गए। वो अपने परिवार कम्युनिटी को काफी महत्व देते थे, प्यार उनके लिए सब था। अच्छे पति, पिता और फैंस के लिए इंस्पीरेशन थे। उनकी पॉजिटिविटी से भरे नजरिए को हमेशा महसूस किया जाता रहेगा।

More Stories

Latest article

झूमे जो पठान पर जमकर नाचा जूनियर ‘Pathan’ झूमता देख खुश हुए शाहरुख खान, बोले- इरफ़ान ये तुमसे भी ज्यादा टैलेंटेड निकला

इन दिनों देश में दो की खूब चर्चा चल रही है। पहले शाहरुख खान और दूसरी उनकी फिल्म पठान। भारत ही नहीं, दुनिया के...

Sonu Nigam के पिता के घर हुई 72 लाख की चोरी, पूर्व ड्राइवर की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम पिता अगम कुमार निगम के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। उनके घर के लॉकर...

मैं नर्वस था, सोच रहा था ‘मैं यह कैसे करूंगा?’: अनुष्का को डेट करने से पहले भेजा था मेसेज; कहा- वह थोड़ा अजीब था

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने ए.बी. डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में अपने और अनुष्का शर्मा को लेकर...

Aishwarya Rajinikanth के घर हुई लाखों ज्वैलरी चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझाया, घर के मेंबर ने किया था कांड

सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर हाल में लाखों के गहनों की चोरी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने कई घंटो की...