28 C
Mumbai
Monday, March 27, 2023

क्रिकेटर ऋषभ पंत कार हादसे में गंभीर रूप से घायल, बुरी तरह जख्मी पंत की प्लास्टिक सर्जरी होगी- दिल्ली ले जाया जाएगा 

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल। दिल्ली से रुड़की अपने आवास के लिए आ रहे ऋषभ पन्त की BMW कार डिवाइडर से टकराने के बाद जलकर राख हुई। ऋषभ पन्त को भेजा गया रुड़की सिविल हस्पताल। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हादसा हुआ। ऋषभ पंत को रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि ऋषभ की हालत खतरे से बाहर है। कुछ चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनकी पीठ पर गहरे जख्म आ गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनके पैर में गंभीर चोट आई हैं। डॉक्टर उनकी प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कह रहे हैं।  उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पंत के माथे, पीठ और पैर पर ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ऋषभ की प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है।

​​​​​​​

ऋषभ की कार एक रेलिंग से टकरा गई थी। इसके बाद कार में आग लग गई। हालांकि इससे पहले ऋषभ कार से निकल गए थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आग पर बहुत ही मुश्किल से काबू पाया गया। इसके बाद पंत को हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्हें दिल्ली रोड पर सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है। उन्होंने कहा, ”जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उनके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी।”
गौरतलब है कि ऋषभ टीम इंडिया के साथ बांग्लादेश दौरे पर गए थे। लेकिन इंजरी की वजह से उन्हें ब्रेक दे दिया गया था। पंत को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से भी ब्रेक दिया गया है।

More Stories

Latest article

इस वीडियो में छुपा है आकांक्षा दुबे का दर्द, खुदकुशी से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम लाइव में रोती दिखीं भोजपुरी ऐक्ट्रेस- पुलिस वीडियो कि...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की ख़ुदकुशी ने Sabko चौंका दिया है। किसी को ये समझ नहीं आ रहा...

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार, धाकड़ राम बिश्नोई कि मुंबई पुलिस ने राजस्थान से धर दबोचा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान को धमकी भरे ईमेल मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने पूर्व पत्नी और अपने भाई शमास के खिलाफ दायर किया ₹100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, पत्नी से सुलह का आग्रह...

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते में...

परिणीति चोपड़ा और AAP MP राघव चड्ढा के परिवार ने तय कर लिए है सब कुछ, पहले होगा रोका फिर तय होगा शादी कि...

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...