27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

KL Rahul-Athiya Shetty Sangeet: संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल, अर्जुन कपूर और अंशुला भी हुए शामिल- 90 के गानों पर जमकर नाचे दूल्हा दुल्हन 

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आज हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में कपल आज सात फेरे लेने वाले है। प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है और उनके संगीत सेरेमनी के वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। रोहन श्रेष्ठ, क्रिकेटर वरुण आरोन, ऋतिक भसीन और गिप्पी ग्रेवाल संगीत समारोह में नजर आए।

अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। रविवार की सुबह सुनील शेट्टी पपराजी से रूबरू हुए। उन्होंने सभी रिपोटर्स और कैमरापर्सन के लिए खास इंतजाम किए हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि वह दोनों को लेकर फोटोज के लिए उनके सामने आएंगे। बहरहाल शादी से पहले उनके फार्महाउस पर कई सेलिब्रिटीज के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के दिग्गज फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को संगीत कार्यक्रम में जाते हुए देखा गया। वह ट्रेडिशनल आउटफिट मे नजर आए। रोहन अपनी कार से पहुंचे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

संगीत में सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी ने परफॉर्म किया। अथिया की करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की भी डांस परफॉर्मेंस की भी खबर आई है। हालांकि फंक्शन से अथिया और केएल राहुल के डांस का वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है। शादी में करीब 100 मेहमानों को बुलाया गया है। अन्य सेलिब्रिटी वेडिंग की तरह अथिया और केएल राहुल की शादी में भी नो फोन पॉलिसी लागू है। मेहमानों का फोन ले जाना मना है जिससे उनकी तस्वीरें लीक ना हों।

More Stories

Latest article

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...