27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

दिवंगत राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म ‘कंजूस मक्खीचूस’ का ट्रेलर रिलीज़, कुणाल खेमू की फिल्म 24 मार्च को ZEE5 पर दस्तक देगी 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। 41 दिन तक मौत से लड़ने के बाद राजू ने 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजू न सिर्फ एक बेहतरीन कॉमेडियन थे बल्कि एक अभिनेता भी थे। अब उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘कंजूस मक्खीचूस’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कुणाल खेमू लीड रोल में हैं और उनके साथ श्वेता त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, अलका अमीन, राजीव गुप्ता और स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म विपुल मेहता ने लिखी और निर्देशित की है। ‘कंजूस मक्खीचूस’ 24 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दस्तक देने वाली है।

कॉमेडी ड्रामा जॉनर वाली इस फिल्म में कुणाल खेमू पैसे बचाने के लिए ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते हैं कि देखने वाले को भी चक्कर आ जाए।

कंजूस मक्खीचूस में कुणाल खेमू जमुना प्रसाद पांडे नाम का किरदार निभा रहे हैं। अपनी कंजूस के कारण जमुना प्रसाद उत्तर प्रदेश के पूरे देवरिया शहर में बदनाम है। यहा तक कि उसकी पत्नी, मां और पिता भी परेशान हो चुके हैं। गिनकर सब्जी खरीदने से लेकर एक अगरबत्ती को एक महीने तक इस्तेमाल करने तक जमुना प्रसाद कई मौके पर कंजूसी की हदें पार कर देता है।

ट्रेलर में कई गुदगुदाने वाले सीन देखने को मिलते हैं। ऐसे ही एक सीन में जमुना प्रसाद की पत्नी उससे एक एप्पल का फोन मांगती है तो वो उसे ये कहकर मना कर देता है कि हम इतना महंगा फल नहीं खरीद सकते। जमुना प्रसाद की इतनी कंजूसी से हर कोई परेशान है। हालांकि, उसकी नियत साफ है क्योंकि वो एक-एक तिनका जोड़कर पैसा सिर्फ इसलिए बचाना चाहता है ताकि वो अपने माता-पिता के चार धाम की यात्रा पर जाने के सपने को पूरा कर सके।

More Stories

Latest article

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...