28 C
Mumbai
Thursday, March 23, 2023

शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के ‘बेशर्म रंग’ से बिफर गयी है मध्य प्रदेश की सरकार, बिकनी का रंग देखकर सियासत में आया उबाल!

शाहरुख खान (Sharukh Khan) के लिए साल 2023 कई मायनों में खास है। एक बार फिर वे अपनी फिल्मों के जरिए कमबैक कर रहे हैं। इस कड़ी में अगले साल की शुरुआत में शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) रिलीज होगी। इस कड़ी में शाहरुख की इस फिल्म का पहला गाना आज जारी किया गया। ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) गाने में शाहरुख और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की कैमिस्ट्री खास दिख रही है। गाने के रिलीज होने के कुछ ही देर में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वहीँ दूसरी तरफ Pathaan के इस गाने के साथ ये बवाल इतना बढ़ गया है की इसे बैन तक करने की बात कही जाने लगी है।

दरअसल दीपिका पादुकोण ने गाने में भगवे रंग की ड्रेस पहन रखी है। वहीं शाह रुख खान हरे रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे है। इसे लेकर काफी विवाद हुआ है और दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया। इस पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पठान फिल्म के गाने में एक्ट्रेस की ड्रेस और सीन को ठीक किया जाना चाहिए, अन्यथा इस फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश के प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह ने भी इस सीन को लेकर आपत्ति जताई थी और उन्होंने भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया था।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा, ‘कॉस्टयूम काफी आपत्तिजनक है और इसे देखकर साफ पता चलता है कि यह दूषित मानसिकता से शूट किया गया है। वहीं दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक है। इसलिए इस सीन को ठीक करना होगा।’ वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, ‘जो सीन दिखाया गया, वह काफी गंदा है। भारतीय संस्कृति इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकती। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है कि अर्धनग्न सीन युवाओं के बीच परोसे जाए। जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। मैं इसकी कठोर निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, आर्डर लो चल रहा है। संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में है।’

More Stories

Latest article

झूमे जो पठान पर जमकर नाचा जूनियर ‘Pathan’ झूमता देख खुश हुए शाहरुख खान, बोले- इरफ़ान ये तुमसे भी ज्यादा टैलेंटेड निकला

इन दिनों देश में दो की खूब चर्चा चल रही है। पहले शाहरुख खान और दूसरी उनकी फिल्म पठान। भारत ही नहीं, दुनिया के...

Aishwarya Rajinikanth के घर हुई लाखों ज्वैलरी चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझाया, घर के मेंबर ने किया था कांड

सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर हाल में लाखों के गहनों की चोरी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने कई घंटो की...

Sonu Nigam के पिता के घर हुई 72 लाख की चोरी, पूर्व ड्राइवर की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम पिता अगम कुमार निगम के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। उनके घर के लॉकर...

मैं नर्वस था, सोच रहा था ‘मैं यह कैसे करूंगा?’: अनुष्का को डेट करने से पहले भेजा था मेसेज; कहा- वह थोड़ा अजीब था

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने ए.बी. डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में अपने और अनुष्का शर्मा को लेकर...