26 C
Mumbai
Monday, March 27, 2023

सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, 21 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने जीता है ये खिताब

भारत ने मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब अपने नाम कर दिया है। अमेरिका के लास वेगास में हुए इस पेजेंट कांटेस्ट में 21 साल बाद भारत को जीत हासिल हुई है। सरगम कौशल ने ये टाइटल 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। इसके साथ ही यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है। इससे पहले ये खिताब 2001 में अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar) ने जीता था। अब 21 साल बाद भारत में मिसेज वर्ल्ड क्राउन की वापसी हुई है।

मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका (US) में किया गया था। सोशल मीडिया पर ताज पहननते हुए सरगम का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये लम्हा हर भारतीय के लिए बेहद खुशनुमा और इमोशनल भरा रहा।

अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया। मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया।सरगम कौशल मूल रूप से जम्मू और कश्मीर की रहने वाली हैं। वह विजाग में एक टीचर के रूप में काम करती हैं। उनके पति इंडियन नेवी में काम करते हैं।

मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर विजेता की घोषणा की। पोस्ट में कहा गया, ‘‘लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास खिताब वापस आ गया है।’’ कार्यक्रम के बाद एक वीडियो में जम्मू कश्मीर की रहने वालीं मिसेज वर्ल्ड ने कहा, ‘‘हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।’’

आखिरी बार किसी भारतीय ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब 2001 में जीता था। 2001 में डॉ अदिति गोवित्रिकर (Dr Aditi Govitrikar) को मिसेज वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। इस बार उन्होंने मिसेज इंडिया इंक 2022-23 के लिए जज के रूप में काम किया है।

साल 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने भी मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के असत्यापित पेज पर एक बधाई संदेश साझा किया। सरगम कौशल को टैग करते हुए गोवित्रिकर ने लिखा, ‘‘बहुत खुश हूं…सफर का हिस्सा बनने के लिए हार्दिक बधाई कौशल। ताज 21 साल बाद वापस आया है।’’

More Stories

Latest article

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने पूर्व पत्नी और अपने भाई शमास के खिलाफ दायर किया ₹100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, पत्नी से सुलह का आग्रह...

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते में...

इस वीडियो में छुपा है आकांक्षा दुबे का दर्द, खुदकुशी से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम लाइव में रोती दिखीं भोजपुरी ऐक्ट्रेस- पुलिस वीडियो कि...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की ख़ुदकुशी ने Sabko चौंका दिया है। किसी को ये समझ नहीं आ रहा...

परिणीति चोपड़ा और AAP MP राघव चड्ढा के परिवार ने तय कर लिए है सब कुछ, पहले होगा रोका फिर तय होगा शादी कि...

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार, धाकड़ राम बिश्नोई कि मुंबई पुलिस ने राजस्थान से धर दबोचा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान को धमकी भरे ईमेल मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में...