27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

थम नहीं रहा है बॉक्स ऑफीस पर ‘पठान’ का सुनामी, 5 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पा- नॉर्थ अमेरिका में हिंदी की सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म 

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बता दें फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 57 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रविवार को फिल्म पठान ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। बता दें फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया था कि फिल्म पठान ने दूसरे दिन भी इतिहास रचा था। यह पहली हिंदी फिल्म है जिसका सिंगल डे कलेक्शन 70 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। पठान सिर्फ भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी फिल्म ने झंडे गाड़े हैं। महज चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया।बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान का धमाका इतना जोर का होगा। लेकिन इस धमाके की गूंज सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। पांचवे दिन फिल्म ने और भी बेहतरीन कलेक्शन किया है।

‘पठान’ फिल्म बुलेट की रफ्तार से कमाई कर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। डॉमेस्टिक फ्रंट पर ‘पठान’ ने 250 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। पांचवे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 60-62 करोड़ के बीच कमाई की। यह सिर्फ हिंदी भाषी फिल्म का कलेक्शन है। अगर ‘पठान’ के पांचवे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखें, तो आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।

पठान’ के दुनियाभर के डेली आंकड़ों को देखें, तो पता लगेगा कि फिल्म हर रोज 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने 429 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। वहीं, पांचवे दिन फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार चली गई। पांचवे दिन ‘पठान’ का कारोबार 550 करोड़ के आसपास खत्म हुआ। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया, ‘#Pathaan का पांचवे दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 550 करोड़ की रेंज में हो सकता है।’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने टॉप 5 फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने 27 से 29 जनवरी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘#FullRiverRed- 144 मिलियन डॉलर (चाइनीज), #TheWanderingEarth- 106 मिलियन डॉलर (चाइनीज), #AvatarTheWayOfWater- 58 मिलियन डॉलर, #Pathaan- 54 मिलियन डॉलर और #BoonieBearsGuardianCode 44 मिलियन डॉलर’ की कमाई की है।

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...