27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज, गज़ब की हॉट दिख रहीं हैं दीपिका पादुकोण

शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। अगले महीने रिलीज हो रही पठान के प्रमोशन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। टीजर और कुछ पोस्टरों के बाद अब फिल्म का पहला गाना बेशरम रिलीज कर दिया गया है। गाने में दीपिका पादुकोणे ज़बरदस्त खूबसूरत और हॉट दिख रहीं हैं। वहीँ गाने के वीडियो में किंग खान का जबरदस्त स्वैग देखने को मिल रहा है। इससे पहले गाने के रिलीज को लेकर शाहरुख खान ने रविवार को ही जानकारी दे दी थी। 

गाने को आवाज़ दी है शिल्पा राव, Caralisa Monteiro और विशाल-शेखर ने और इसके लिरिक्स लिखे हैं कुमार ने। गाने के बीट्स काफी दमदार हैं और आपको थिरकने पर मजबूर करते हैं। लेकिन साथ ही साथ में इसमें ऋतिक रोशन की ‘बैंग-बैंग’ और रणवीर सिंह की ‘बेफिक्रे’ के गानों वाली फीलिंग भी आती है। दीपिका पादुकोण का दिलफेंक अंदाज गाने के साथ बांधे रखता है और फिर धीरे-धीरे आप इस म्यूजिक के साथ बंध जाते हैं।

फैंस हुए दीवाने 

पठान के इस गाने के रिलीज़ होते ही दोनों के फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। गाने में दीपिका-शाहरुख खान बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अपने एक्सप्रेशन्स के जरिए दीपिका और शाहरुख हमें बांधे रखने में कामयाब रहे हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा- शिल्पा राव काफी अंडर रेटेड सिंगर हैं। उन्होंने कमाल का काम किया है।

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...