27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

शादी के सवाल पर बाहुबली ‘प्रभास’ का जवाब कहा- – सलमान खान के बाद करूंगा, जवाब सुनकर लोगों ने खूब लिए मज़े

कई दिनों से साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन बीते कई दिनों से अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की शादी की खबरें भी बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई हैं। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है। फिर कृति सेनन को सामने आकर इस मामले में सफाई तक देनी पड़ी। लेकिन प्रभास की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। अब प्रभास ने शादी और डेटिंग दोनों पर अपना जवाब दे दिया है। प्रभास ने कहा है कि वो शादी तो करना चाहते हैं मगर उनकी एक शर्त है। वो शादी तभी करेंगे जब सलमान खान शादी करेंगे।

दक्षिण भारत के सबसे बड़े सुपर स्टार प्रभास ने नंदामुरी बालाकृष्णा के टॉक शो अनस्टॉपेबल 2 पर बातचीत के दौरान दिया। शो में प्रभास को उनकी लव लाइफ को लेकर ग्रिल किया जा रहा था जब एक्टर ने यह बात कही। जब शो के होस्ट ने प्रभास से पूछा कि वह शादी कब करेंगे? तो एक्टर ने कहा- सलमान खान के बाद। मालूम हो कि पिछले दिनों वरुण धवन के एक बयान के बाद लोगों ने प्रभास का नाम कृति सैनन के साथ जोड़ना शुरू कर दिया था। असल में एक प्रमोशन एक्टिविटी के दौरान वरुण धवन कुछ ऐसा कह गए थे जिससे लोगों को लगा कि वरुण और कृति रिलेशनशिप में हैं।

दरअसल, हाल ही में कृति सेनन और वरुण धवन झलक दिखला जा शो में अपनी फिल्म भेड़िया को प्रमोट करने पहुंचे थे। तब बातों-बातों में वरुण कृति की लव लाइफ पर बात करते दिखे थे। वरुण ने कहा था- कृति का नाम किसी के दिल में है। इसपर करण जौहर ने पूछा था- किसके दिल में है? तब वरुण धवन ने कहा- एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वो इस वक्त शूटिंग कर रहा है दीपिका पादुकोण के साथ। वरुण धवन का ये जवाब सुनकर कृति सेनन मुस्कुराने लगी थीं। वहीं करण जौहर चौंक गए थे।

वरुण धवन की इस बात पर कृति ने शरमाते हुए जिस तरह रिएक्ट किया उसके बाद कई लोगों को लगा कि वरुण प्रभास और कृति के रिलेशनशिप की बात कर रहे हैं। कई लोगों को लगा कि वरुण धवन ने कृति और प्रभास के रिलेशनशिप को बातों-बातों में कफंर्म किया है। तभी से दोनों स्टार्स के लव अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया। दोनों की शादी तक की अफवाहें उड़ने लगीं। अब इन्हीं अफवाहों पर कृति ने रिएक्ट करते हुए सच बताया है।
प्रभास और कृति फिल्म आदिपुरुष में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कृति और प्रभास के अलावा फिल्म में सैफ अली खान भी हैं। अब देखते हैं रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

More Stories

Latest article

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...