27 C
Mumbai
Monday, March 27, 2023

पृथ्वी शॉ से मारपीट के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ़्लूनेसर सपना गिल गिरफ्तार, सेल्फी के लिए दोस्तों के साथ क्रिकेटर को चेस करने और मारपीट का लगा है आरोप 

टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हुई मारपीट मामले में मुंबई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ये कार्यवाही पृथ्वी की शिकायत पर की है। जिसेक बाद कार्यवाही करते हुए ओशिवारा पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि सपना गिल और उनके साथियों ने पृथ्वी पर अटैक किया था।

पृथ्वी शॉ की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमे से दो की पहचान शोभित ठाकुर और सपना गिल के रूप में हुई थी। पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है। ओशिवारा पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सपना गिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यू-ट्यूबर हैं सपना पर मुंबई में पृथ्वी शॉ द्वारा दूसरी बार सेल्फी लेने के लिए हामी नहीं भरने पर उन पर हमला करने और उनकी गाड़ी तोड़ने का आरोप है।

वहीँ दूसरी तरफ गिरफ्तार सपना गिल के वकील काशिफ देशमुख का आरोप है कि पृथ्वी शॉ ने शराब पी रखी थी और उन्होंने सपना को बैट से भी मारा।उन्होंने कहा- फाइव स्टार होटल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन के रूप में उनके पास गईं थीं। पृथ्वी तब पार्टी कर रहे थे और नशे में थे और उनके हाथ में एक बैट भी था। उन्होंने सपना को उसी बैट से मारा भी। फिर वह पुलिस के पास गए और मामला दर्ज कराया।

उनका आरोप है कि, काशिफ ने कहा- अब हम पृथ्वी शॉ के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे क्योंकि वह नशे में थे। उन्होंने नशे की हालत में कार भी चलाई और हमें यह भी पता चला कि उन्होंने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी। उन्होंने सपना को बल्ले से पीटा है। हम उन पर धारा 354, 509 और 334 के तहत मामला दर्ज करेंगे। सपना गिल और पृथ्वी शॉ का आपस में कोई पुराना संबंध नहीं है। वह सिर्फ उनके साथ एक सेल्फी लेने गई थी। हम इन्फ्लुएंसर की जमानत लेने की कोशिश कर रहे हैं और फिर हम पृथ्वी के खिलाफ एफआईआर फाइल करेंगे।

 

 

More Stories

Latest article

परिणीति चोपड़ा और AAP MP राघव चड्ढा के परिवार ने तय कर लिए है सब कुछ, पहले होगा रोका फिर तय होगा शादी कि...

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

इस वीडियो में छुपा है आकांक्षा दुबे का दर्द, खुदकुशी से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम लाइव में रोती दिखीं भोजपुरी ऐक्ट्रेस- पुलिस वीडियो कि...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की ख़ुदकुशी ने Sabko चौंका दिया है। किसी को ये समझ नहीं आ रहा...

नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने पूर्व पत्नी और अपने भाई शमास के खिलाफ दायर किया ₹100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, पत्नी से सुलह का आग्रह...

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते में...

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार, धाकड़ राम बिश्नोई कि मुंबई पुलिस ने राजस्थान से धर दबोचा

बॉलीवुड के भाईजान सलमान को धमकी भरे ईमेल मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाँथ लगी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में...