26 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023

राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी पर मैसूर में रेप का मामला हुआ है दर्ज, मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में किया है गिरफ्तार 

बॉलीवुड एक्टर राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनकी पत्नी राखी सावंत ने पहले ही पूर्व पति आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार भी किया है। अब आदिल खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं कि ईरान की एक स्टूडेंट ने आदिल पर रेप का मामला दर्ज करवाया है।

ख़बरों की मानें तो राखी सावंत के पति आदिल खान के खिलाफ मैसूर में FIR दर्ज हुई है। आदिल के खिलाफ ईरान की एक छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, ईरान की एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी। आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।

शिकायत के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं।

जब लड़की ने आदिल को धमकी दी कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही है, तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं। लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर भी बताए हैं। आदिल ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके पैरेंट्स को भी फॉरवर्ड कर देगा। उसने धमकी भी दी कि अगर लड़की ने उसके खिलाफ कोई शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा।

राखी सावंत ने भी आदिल पर उनके साथ मार-पीट करने का आरोप लगाया है। राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करता था।  उन्हें बेहरमी से मारता था। राखी ने आदिल पर ये भी आरोप लगाया है कि आदिल का कई दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर है।  राखी की शिकायत के बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया। अब आदिल पर रेप का मामला भी दर्ज हो गया है।

More Stories

Latest article

आमिर खान के बेटे जुनैद और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर लव टुडे की रीमेक में करेंगे काम, दोनों की होगी दूसरी फिल्म 

बॉलीवुड में इस साल कई स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर,...

कार्तिक आर्यन ने अपने नए प्रोजेक्ट में ‘प्रोटीन पुलिस’ बनकर आ रहे हैं , सोशल मीडिया पर किया है ऐलान- फैंस पूछ रहे हैं...

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट उनकी...

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर, घुटने में आई गंभीर चोट- अगले कुछ दिनों तक शूटिंग मुश्किल 

अक्षय कुमार इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ स्कॉटलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं। एक एक्शन...

‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हुआ कंफर्म, एक्ट्रेस करीना कपूर ने वीडियो शेयर कर खास अंदाज में दी जानकारी

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया था।  फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन...