27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

कॉमेडियन ख्याली पर हुआ रेप का मामला दर्ज, जयपुर के होटल रूम में महिला के साथ बलात्कार का लगा है आरोप

द ग्रेट इंडियन चैलेंज सीजन 2’ का हिस्सा रहे कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। उन पर नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला से रेप करने का आरोप है। ये मामला जयपुर राजस्थान में होटल रूम में एक महिला का रेप करने के आरोप में कॉमेडियन ख्याली पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता और अन्य महिला जॉब के लिए ख्याली के संपर्क में आई थीं। बकौल पुलिस, ख्याली ने महिलाओं को बीयर पीने के लिए कहा और बाद में एक महिला के चले जाने पर उसने दूसरी महिला का रेप किया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मंगलवार को यहां मानसरोवर पुलिस थाने में कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस ने जानकारी दी कि घटना सोमवार को हुई थी। कॉमेडियन ख्याली पर पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने मानसरोवर इलाके में एक होटल के कमरे में महिला के साथ कथित तौर पर “नशे की हालत” में रेप करने का मामला दर्ज हुआ है। ये मामला मानसरोवर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

इस मामले के जांचकर्ता सब-इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया, “महिला की शिकायत के बाद कॉमेडियन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता श्रीगंगानगर की रहने वाली महिला एक फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी। करीब एक महीने पहले वह एक अन्य महिला के साथ काम के लिए मदद मांगने कॉमेडियन के संपर्क में आई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कॉमेडियन ख्याली ने एक होटल में दो कमरे बुक किए थे। एक अपने लिए और दूसरा दोनों महिलाओं के लिए। कॉमेडियन ने कथित तौर पर बीयर पी और महिलाओं से जबरन बीयर पीने को कहा। बाद में उन महिलाओं में से एक कमरे से चली गई और उसने दूसरी महिला के साथ ख्याली ने रेप किया।

 

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...