29 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

India vs Australia 4th Test : रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 17000 रन, वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Team India Captain Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट (IND vs AUS 4th Test) की पहली पारी में 35 रन बनाने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए.

दरअसल मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा 17 रन पर नाबाद थे और तीसरे दिन सुबह के सत्र में उन्होंने चार और रन बनाने के साथ 17 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए. साथ ही रोहित अब सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की लिस्ट में शुमार हो गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार से ज़्यादा रन बनाये हैं.

जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा ने 48 टेस्ट में 3348, 241 वनडे में 9782 और 148 टी20 मुक़ाबले में 3853 रन बनाये हैं. इसके अलावा रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं.

17 हजार क्लब में शामिल भारतीय:-

सचिन तेंदुलकर 34,357
विराट कोहली 25,047
राहुल द्रविड़ 24,208
सौरव गांगुली 18,575
एमएस धोनी 17,266
वीरेंद्र सहवाग 17,253

More Stories

Latest article

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...