27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

बेहद खूबसूरत और हॉट हैं Mrs World 2022 का खिताब जितने वाली सरगम कौशल, बोल्ड अंदाज देख फैंस बोले काश ऐसी टीचर ने हमें भी पढ़ाया होता  

भारत ने 21 के लंबे इंतजार के बाद मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। इसके साथ ही यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है। इससे पहले ये खिताब 2001 में अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar) ने जीता था। अब 21 साल बाद भारत में मिसेज वर्ल्ड क्राउन की वापसी हुई है।

मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका (US) में किया गया था। सोशल मीडिया पर ताज पहननते हुए सरगम का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये लम्हा हर भारतीय के लिए बेहद खुशनुमा और इमोशनल भरा रहा। अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया। मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया।

आपको बता दें, अपनी असल जिंदगी में सरगम काफी बोल्ड है। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है। सरगम मॉडल होने के साथ एक टीचर भी हैं। वो जम्मू कश्मीर की रहने वाली है।

अपनी शादी के बाद सरगम ने ये फैसला ले लिया था कि उन्हें ब्यूटी पेजेंट में शामिल होना है। उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।
सरगम कौशल अपनी सफलता का श्रेय अपने पति को देती हैं। उन्होंने कहा कि उनके सपोर्ट की वजह से ही वो यहां तक आई है। 21 साल पहले अदिति गोवित्रिकर ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और इस साल अदिति बतौर ज्यूरी इस पैनल में शामिल हुई थी। अदिति ने भी सरगम को उनकी इस सफलता के लिए बधाइयां दी हैं।

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...