27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

‘पठान’ ने तोड़ा बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड, शाहरुख़ खान ने पहली बार सामने आकर फैंस को अपने सिग्नेचर स्टाइल में किया धन्यवाद 

चार साल बाद ‘पठान’ से फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाले शाह रुख खान ने साबित किया है कि उन्हें यूं ही किंग खान नहीं कहा जाता। उनकी फिल्म पठान सिर्फ भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी फिल्म ने झंडे गाड़े हैं। महज चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया।खुद शाहरुख़ खान ने सोचा भी नहीं होगा कि बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान का धमाका इतना जोर का होगा। लेकिन इस धमाके की गूंज सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। पांचवे दिन फिल्म ने और भी बेहतरीन कलेक्शन किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whatsinthenews (@_whatsinthenews)


बॉक्स ऑफिस पर हुए धमाल के बाद पहली बार शाहरुख खान सामने आए है। पठान की सक्सेस की ख़ुशी में शाहरुख खान ने रविवार को अपने घर मन्नत से फैंस को वेव किया। शाहरुख ने फिल्म की सफलता को लेकर फैंस को शुक्रियादा किया। शाहरुख के इस जेस्चर की फैंस बेहद तारीफ़ कर रहे है। इस दौरान शाहरुख ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। शाहरुख के इस लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है।

‘पठान’ के बाद शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में जुट जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फरवरी से शाहरुख ‘जवान’ के लिए शूट करना शुरू करेंगे, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग का यह शेड्यूल छह दिनों का होगा। सान्या मल्होत्रा भी फिल्म को जॉइन करेंगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आएंगे।

More Stories

Latest article

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...