27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

तो क्या किंग खान शाहरुख़ की लाड़ली सुहाना खान और महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ? फिल्म द आर्चीज के सेट पर करीब आये दोनों

बॉलीवुड नया साल मनाकर लौट आया है। लोग अपने अपने काम पर व्यस्त हो गए हैं। काम और व्यस्तता के बीच बॉलीवुड के अंदर से भी खबर बाहर आने लगी है। इस बार खबर दो बड़े परिवार और बॉलीवुड के डेब्यूटेंट को लेकर है। बॉलीवुड के बाज़ार में खबर है कि किंग खान शाहरुख़ की लाड़ली सुहाना खान और महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपनी फिल्म आर्चीज के सेट पर करीब आये थे और अब दोनों की दोस्ती बेहद पक्की वाली से भी आगे पहुँच चुकी है। दोनों एक दूसरे के साथ खूब समय भी बिता रहे हैं।

खबरों की मानें तो जोया अख्तर की द आर्चीज के सेट से सूत्र ने कंफर्म किया है कि सुहाना खान और अगस्त्य नंदा रिलेशनशिप में है। 22 साल की सुहाना और इतने ही साल के अगस्त्य के बीच कुछ रोमांटिक सा चल रहा है। इस साल कपूर फैमिली ने क्रिसमस की पार्टी दी थी जिसमें ‘द आर्चीज’ की स्टारकास्ट को भी बुलाया था। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपने परिवार संग शामिल हुए थे। जब बात इंट्रोडक्शन की आई तो उन्होंने सुहाना को अपनी फैमिली से ‘एज अ पार्टनर’ बता कर मिलवाया।

बताया जा रहा है की दोनों की दोस्ती जोया अख्तर की फिल्म के सेट पर शुरू हुआ, जो उनकी इन दोनों की डेब्यू फिल्म है। खबर ये भी है कि अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन को सुहाना पसंद है और उन्होंने इस रिश्ते पर हामी भी भर दी है। इसके अलावा हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये कपल एक साथ बहुत समय बिताता है इन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को छुपाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, इन्होंने अभी तक अपना रिलेशनशिप ऑफिशियली एक्सेप्ट भी नहीं किया है। प्रोडक्शन हाउस पर इनके बारे में साल 2022 में ही पता चल गया था।

 

More Stories

Latest article

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...