27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी को अस्पताल में करना पड़ा है भर्ती, अस्पताल के बेड से फैंस के लिए भेजा संदेश

टीवी की मशहूर बहु और सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। टीवी की इस लाड़ली बहु शिवांगी ने हाल ही में अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर करके हैरान कर दिया है। ये खबर सुनने के बाद हर कोई उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें किडनी में इंफेक्शन हो गया है।

शिवांगी ने एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में शिवांगी जोशी अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा ‘सभी को नमस्कार, कुछ दिन खराब रहे, मुझे किडनी में संक्रमण हो गया है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के सहयोग से स्टाफ और भगवान की कृपा से अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे जरूरी बात यह है कि लड़कियों को हाइड्रेटेड रहना है। आप सभी को प्यार और मैं बहुत जल्द एक्शन में वापस आऊंगी।

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्तों ने कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने के दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जल्दी ठीक हो जाओ राजकुमारी! आपको ढेर सारा प्यार और इलाज। टीवी एक्टर धीरज धूपर ने भी कमेंट कर लिखा- अरे ध्यान रखना और जल्दी ठीक हो जाओ.. तुम्हें बहुत सारा प्यार और देखभाल भेज रहा हूं। रुबीना दिलैक ने लिखा- तेजी से ठीक हो जाओ। एक्टर अधविक महाजन ने लिखा- बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं हमेशा… जल्दी ठीक हो जाओ चैंप।

‘ये रिश्ता’ के बाद ‘बालिका वधू 2’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आ चुकीं शिवांगी जोशी ‘बेकाबू’ (Bekaboo) में नजर आएंगी। इस शो में उनके साथ ईशा सिंह (Eisha Singh), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और मोनालिसा (Monalisa) भी लीड रोल में हैं। ये शो 18 मार्च 2023 को कलर्स पर प्रसारित होगा।

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...