26 C
Mumbai
Tuesday, March 28, 2023

क़त्ल और ख़ुदकुशी में फिर उलझी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी, कूपर अस्पताल के कर्मचारी का दावा एक्टर की हत्या की गयी

बॉलीवुड सहित पूरे देश में एक बार फिर ये बहस ज़ोरों पर है की एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने ख़ुदकुशी की थी या उनका क़त्ल किया गया था। हालाँकि इस मामले को लेकर सीबीआई अपनी तफ्तीश भी कर रही है। लेकिन अब पूरे दो साल बाद उनकी मौत पर फिर से एक सवाल खड़ा हो गया है। जिस कॉपर अस्पताल में सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमॉर्टेम किया गया था उसके ही कर्मचारी ने मुंबई पुलिस और सीबीआई दोनों की तफ्तीश पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल कर्मचारी ने दावा किया है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत ख़ुदकुशी की वजह से नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी।पिछले दो सालों से सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। इस पर अब एक नया मोड़ आ गया है। कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनकी हत्या की गई है। उनके इस दावे की बाद हड़कंप मच गया है।

कूपर कर्मचारी रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि वो ऐसे ही कुछ आरोप नहीं लगा रहा है बल्कि जो उसने उस रोज़ देखा उसी के आधार पर खा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है ये हमारा काम नहीं है ये काम डॉक्टर का है। उसे न्याय मिलना चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर देखकर हर कोई बता सकता है कि उनका मर्डर किया गया था। अगर जांच एजेंसी मुझे फोन करेगी तो मैं उन्हें ये भी बता दूंगा।

रुपकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘2020 की 14-15 जून को वह ड्यूटी पर ही मौजूद थे उस टाइम एक वीआईपी बॉडी आई थी। उनके पोस्टमार्टम का नंबर रात को 11-12 बजे करीब आया। हम जब बॉडी के पास गए तो देखा कि यह सुशांत सिंह राजपूत का शव है। जब हमने बॉडी के कपडे़ खोले तो शव कुछ अलग दिखा. शरीब पर चोट के निशान थे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका पाया गया था। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया था। तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि एक्टर के शरीर पर कोई निशान नहीं थे।
माना गया था कि सुशांत ने आत्महत्या की है। हालांकि उनके परिवार ने इसे मर्डर बताया था। मुंबई पुलिस, एनसीबी और ईडी ने मिलकर सुशांत के मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच की थी। इसके बाद मामला सीबीआई के पास गया। आज भी सुशांत की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।

More Stories

Latest article