29 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा नेता फाहद अहमद से की शादी, दोनों की CAA प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी मुलाक़ात

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बताया कि 6 जनवरी को उनकी और सपा नेता फाहद अहमद की शादी हो गई। स्वरा ने वीडियो मोंटाज शेयर किया है जिसमें दोनों की मुलाकात से शादी तक का सफर दिख रहा है। उन्होंने लिखा, “कभी-कभी आप हर जगह उस चीज़ की तलाश करते हैं…जो आपके साथ ही होती है।”

एक्ट्रेस ने शादी के बाद एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों की कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज भी हैं। दस्तावेज के मुताबिक दोनों ने 6 जनवरी 2023 को मुंबई में शादी की।

फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। फरवरी 1992 को जन्में फहद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई की है। फिर एमफिल करने टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस आ गए। यहीं उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

फहद अहमद साल 2017-18 में पहली बार उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) में एससी-एसटी और ओबीसी स्टूडेंट्स की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था, जिसमें करीब 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस प्रोटेस्ट को प्रकाश अंबेडकर जैसे नेताओं का समर्थन भी मिला था।

फहद अहमद ने CAA के खिलाफ भी मुंबई में प्रोटेस्ट निकाला था और इसे असंवैधानिक करार देते हुए अगस्त क्रांति मैदान में धरना दिया था

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...