26 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023

4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद तारा सुतारिया और आदर जैन का हो गया ब्रेकअप! जानिए क्या रही वजह 

बॉलीवुड में कई लव बर्ड्स की चर्चा होती रहती है, लेकिन आदर जैन और तारा सुतारिया भी एक दूसरे को चार साल से डेट कर रहे थे। लेकिन अब खबर है की दोनों की राहें अलग हो गयी है। ब्रेक अप की वजह क्या रही ये अब तक साफ़ नहीं है लेकिन कहा जा रहा है दोनों ने अलग राहें चुन ली है। हालाँकि पिछले कुछ महीने पहले तक दोनों की शादी को लेकर सुर्खियों में थे। बता दें कि तारा ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सोशल मीडिया पर आदर जैन को डेट करने की अनाउंसमेंट की थी। अब इंटरनेट पर जोरों से चर्चा हो रही है कि वो जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। रणबीर कपूर के कजिन हैं। ऐसे में जब भी कपूर परिवार साथ इकट्ठा होता था तो तारा सुतारिया भी वहां पहुंचती थीं। अब उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की जगह खत्म करना ज्यादा ठीक समझा।

कहा जा रहा है की तार सुतारिया और आदर जैन अब सिंगल हैं। उन्होंने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया। वो भले ही अलग हो गए हों लेकिन उनके बीच अभी भी अच्छी बॉन्डिंग है और आगे भी दोस्त बने रहेंगे। दोनों 4 साल से डेट कर रहे थे। मीडिया में दावा किया गया है कि, ‘आदर और तारा ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए। दोनों मेच्योर हैं और वो आगे भी दोस्त रहेंगे। वो एक दूसरे का ख्याल रखते हैं।‘

बता दें कि कपूर खानदान के फैमिली फंक्शन में तारा सुतारिया जरूर नज़र आती थीं। वो अन्य फैमिली मेंबर्स की तरह सबसे घुली-मिली दिखाई पड़ती थीं। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे आदर जैन अपने बड़े भाई अरमान की शादी में गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया को लेकर पहुंचे थे। उस वक्त कहा जा रहा था कि तारा सुतारिया के रूप में रीमा जैन ने अपनी छोटी बहू भी पसंद कर ली है।

शादी समारोह में तारा सुतारिया अलग ही अंदाज में दिखाई दी थीं और सभी की नजरें उन पर थी। इतना ही नहीं अरमान और अनीसा के लिए तारा सुतारिया ने गाना भी गाया था।

More Stories

Latest article

‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हुआ कंफर्म, एक्ट्रेस करीना कपूर ने वीडियो शेयर कर खास अंदाज में दी जानकारी

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया था।  फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन...

कार्तिक आर्यन ने अपने नए प्रोजेक्ट में ‘प्रोटीन पुलिस’ बनकर आ रहे हैं , सोशल मीडिया पर किया है ऐलान- फैंस पूछ रहे हैं...

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट उनकी...

आमिर खान के बेटे जुनैद और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर लव टुडे की रीमेक में करेंगे काम, दोनों की होगी दूसरी फिल्म 

बॉलीवुड में इस साल कई स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर,...

‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर, घुटने में आई गंभीर चोट- अगले कुछ दिनों तक शूटिंग मुश्किल 

अक्षय कुमार इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ स्कॉटलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग कर रहे हैं। एक एक्शन...