27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

Tunisha Sharma Death Case: अदालत ने शीज़ान खान को 14 के जुडिशियल कस्टडी में भेजा, वकीलों ने कहा हम जल्द बेल के लिए कोशिश करेंगे

टीवी तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान को मजिस्ट्रेट अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शीज़ान खान का रिमांड समाप्त होने के बाद उसे महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से कहा कि शर्मा की मां द्वारा लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए उसे और समय चाहिए। लेकिन अदालत ने पुलिस कि नहीं सुनी और शीज़ान को जेल भेजने का आर्डर पास कर दिया है। शीज़ान के वकीलों का आरोप है कि तफ्तीश कर रही पुलिस नए नए आरोपों से गुमराह हो रही है। अब तक उनकी जांच में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है जिसे लेकर आगे तफ्तीश की जाए। अब जब अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तो हमारी कोशिश होगी की जल्द से जल्द ज़मानत लिया जाए।

बता दें कि आरोपी टीवी एक्टर शीजान खान की पुलिस हिरासत आज समाप्त हो रही थी। शीजान को महाराष्ट्र की वालिव पुलिस ने वसई अदालत में पेश किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whatsinthenews (@_whatsinthenews)


तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में वालीव पुलिस ने उनके को-एक्टर शीज़ान खान को गिरफ्तार किया है। तुनिशा की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शीजान के खिलाफ तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि शीजान ने माना था कि वो तुनिशा के साथ रिलेशन में थे और वारदात से 15 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था।

शीजान खान को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। वसई कोर्ट ने आरोपी शीजान को आज तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने मामले में अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, शीजान जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

वालिव पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से शीजान की पांच दिन की रिमांड की मांग करते हुए आवेदन दिया था, जिसमें अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि शीजान खान का तुनिशा शर्मा के अलावा किसी अन्य लड़की के साथ संबंध था और हिरासत में लिए जाने के बाद उसने अपने मोबाइल से कई चैट भी डिलीट कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि बरामद कुछ चैट के मुताबिक आरोपी कई अन्य लड़कियों से भी बात करता था। आरोपी के मोबाइल पर जांच के दौरान कई अहम चैट मिली हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी ने तुनिशा से परहेज करना शुरू कर दिया था।

 

More Stories

Latest article

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...