27 C
Mumbai
Tuesday, March 21, 2023

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को व्हाट्सऐप कॉल पर रेप और जान से मारने की धमकी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

सोशल मीडिया सेंसेशन एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ऐसे में उनके चाहने वाले फैंस भी उनकी हर एक फोटो वीडियो का इंतजार करते हैं। लेकिन कई बार उनके पहनावे की वजह से उन्हें मुश्किल का भी सामना करना पड़ता है। पिछले कई दिनों से उर्फी को धमकियाँ मिल रही थी। इसी मामले में ब्रोकर नवीन गिरि बिहार से गिरफ्तार कियागया है। मुंबई पुलिस ने पटना से आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव थाने में केस दर्ज कराया गया था। आरोपी ने उर्फी जावेद को व्हाट्सऐप कॉल कर अपशब्द कहे थे और धमकियां दी थीं। नवीन की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पहुंची। स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस की मदद से आरोपी को सोमवार को पटना जंक्शन स्थित एक होटल से दबोचा गया। मुंबई पुलिस नवीन को लेकर सोमवार रात फ्लाइट से महाराष्ट्र रवाना हो गई।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, नविन गिरी नाम का शख्स लगातार व्हाट्सऐप कॉल कर उर्फी जावेद से गाली-गलौज कर रहा था। वह एक्ट्रेस को जान से मारने और रेप करने की धमकियां भी देता था। हर बार नए नंबर से कॉल कर उन्हें परेशान कर रहा था। पांच दिन पहले उर्फी ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उन्होंने धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित नवीन के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी इत्यादि की धाराओं में मुकदमा किया।

पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि नवीन रियल स्टेट ब्रोकर है। उसने उर्फी को किराये का फ्लैट दिलाया था। इसके लिए एक तय रकम कमीशन के रूप में देना तय हुआ था। आरोपी का कहना है कि एक्ट्रेस कमीशन नहीं दे रही थी। रुपये के लिए नवीन वाट्सएप कॉल कर उर्फी को धमकी देने लगा। उसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी उर्फी के खिलाफ अपशब्द लिखे।

More Stories

Latest article

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों पर बोले भाईजान ‘ जब जो होना है…हो कर रहेगा’ डैडी सलीम खान ने सारे आउटिंग और प्लान्स कट...

सलमान खान को हाल ही में दोबारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्हें ई-मेल के जरिए डेथ थ्रेट मिल रहे हैं।...

DJ Azex की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर गर्लफ्रेंड और दोस्त जांच के दायरे में- जांच में जुटी है पुलिस

डीजे अजेक्स उर्फ अक्षय कुमार महाराणा मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीजे अजेक्स की प्रेमिका और उसके...

एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी को प्रोड्यूसर ने लगाया करोड़ों का चुना, दर्ज कराया ₹2.6 करोड़ की धोखाधड़ी का एफआईआर

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) ने 2.6 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज कराया है। एक्टर ने को- प्रोड्यूसर मोहन नडार...

कुर्सी की पेटी बाँध लीजिए सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर बिगड़ेगा ‘मौसम’, प्राइम वीडियो पर 22 मार्च को रिलीज़ होगी पठान

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने...

धमकी के बाद Salman Khan के घर के बाहर मुंबई पुलिस तीन लेयर में बढ़ाई सिक्योरिटी, फैंस के इकट्ठा होने पर भी लगी पाबंदी

सलमान खान को लेकर इन दिनों बॉलीवुड और मुंबई पुलिस दोनों में चिंता है। पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को...