27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

Vijay Deverkonda : परिवार संग मनाली पहुंचे साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा; मशहूर मंदिरों में टेकेंगे माथा, अटल टनल का भी करेंगे दीदार

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा परिवार सहित मनाली पहुंचे हैं। वह अपने निजी चौपर स मनाली पहुंचे। निजी चौपर अंबेसेडर रिजार्ट मनाली में लैंड हुआ। उसके बाद विजय अपने परिवार के साथ शनाग गांव के मनुआल्या रिजार्ट पहुंचे, जहां कुल्लवी परंपरा के साथ उनका स्वागत हुआ। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के स्टार विजय देवरकोंडा का मनाली में तीन दिन रूकने का कार्यक्रम है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन दिन के कार्यक्रम के दौरान विजय परिवार सहित घाटी के मंदिरों में माथा टेकने जाएंगे। विजय देवरकोंडा दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग अटल टनल का दौरा भी करेंगे।

वहीं उनका बर्फीले रेगिस्तान लाहुल जाने का भी कार्यक्रम है। विजय ने 2011 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी व 2016 में ब्लाकबस्टर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पेली चोपुलु’ में दमदार मुख्य भुमिका निभाकर स्टारडम हासिल किया था। ‘पेली चोपुलु’ तेलुगु फीचर फिल्म को राष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार मिला व ‘अर्जुन रेड्डी’ फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिल चुका है।

विजय देवरकोंडा ने अपने खर्चे पर अपने 100 प्रशंसकों को मनाली की यात्रा पर भेजा है। विजय ने इन 100 भाग्यशाली प्रशंसकों के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इसका एक वीडियो भी साझा किया।

विजय देवरकोंडा पिछले कुछ समय से अपने प्रशंसकों के लिए धार्मिक यात्राओं को प्रायोजित कर रहे हैं। उनके 100 फैन्स को इस बार मनाली घूमने का मौका मिला है। एक ट्वीट में विजय ने इन 100 प्रशंसकों के नामों का उल्लेख किया, इन नामों को यादृच्छिक रूप से चुना गया था। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में विजय ने एक फैन वीडियो शेयर किया। विजय ने कहा कि ये वीडियो उनके फैन्स ने फ्लाइट से भेजा था।

पिछले 5 साल से ट्रिप स्पॉन्सर
विजय ने यह काम 5 साल पहले शुरू किया था और इस बार उन्होंने यात्रा के लिए पहली बार 25 दिसंबर को पोस्टिंग की थी। उसके बाद विजय ने इस बारे में खूब ट्वीट किए और फैन्स से लोकेशन चुनने को भी कहा, जिसके बाद आखिरकार मनाली को चुना गया।  विजय ने उस लोकेशन की फोटो भी शेयर की, जहां ये 100 फैन्स ठहरने वाले हैं। यह यात्रा पूरी तरह से विजय द्वारा प्रायोजित की जाएगी।

More Stories

Latest article

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...