27 C
Mumbai
Wednesday, March 29, 2023

दक्षिण भारत के सुपरस्टार विजय सेतुपति के फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन वाली तस्वीर हुई वायरल, फैन्स ने ‘प्रेरणा’ और ‘अविश्वसनीय’ जैसे कमेंट्स किए

शाहरुख़ खान के साथ पठान में हिंदी फिल्मो न में डब्यू करने जा रहे दक्षिण भारत के स्टार विजय सेतुपति ने अपने आप में गज़ब का बदलाव किया है। अब वो इतना अलग दिखाई देने लगे हैं किसी को ये विश्वास ही नहीं हो रहा है की वो पहले वाले ही विजय हैं। विजय सेतुपति ने अभी हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन नज़र आ रहा है। अभिनेता की वायरल हुई इस तस्वीर पर कई फैन्स ने ‘प्रेरणा’ और ‘अविश्वसनीय’ जैसे कमेंट्स किए। कई फैन्स ने लिखा कि विजय ने उन ‘हेटर्स’ को जवाब दे दिया जिन्होंने वज़न को लेकर ऐक्टर को ट्रोल किया था।

विजय ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमे उन्होंने सफेद रंग की शर्ट में देखा जा सकता है। फोटो में अभिनेता के चेहरे पर मुस्कान है और उन्होंने सफेद फ्रेम वाला चश्मा भी कैरी किया है। अपने फेवरेट सितारे का मेकओवर देख फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विजय को आखिरी बार फिल्म ‘DSP’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।इसके अलावा वह राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की वेब सीरीज ‘फर्जी’ में नजर आएंगे। इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। ‘मुंबईकर’ और श्रीराम राघवन की ‘मैरी क्रिसमस’ भी विजय के खाते से जुड़ी है।

More Stories

Latest article

अपनी माँ की सलाह पर मैंने 30 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज़ कराए थे, उसके बाद बहुत आज़ाद महसूस किया: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी...

आकांक्षा दुबे केस : मौत वाली रात आकांक्षा दुबे के कमरे में कौन था वो अंजान शख्स? 17 मिनट तक रुका, एक्ट्रेस के साथ...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्र बताते हैं कि जिस रात एक्ट्रेस ने खुदकुशी की...

AAP नेता Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra का पहली बार आया जवाब, वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा वीडियो के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो...